{"_id":"a89c6e94-d5f8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tantric-raped-a-younger-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे साथ रात को चल, तुम्हारी मां को ठीक कर दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे साथ रात को चल, तुम्हारी मां को ठीक कर दूंगा'
अफजलगढ़(बिजनौर)/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीमारी मां को स्वस्थ करने का झांसा देकर तांत्रिक ने किशोरी की आबरू लूट ली। किशोरी के परिजनों ने थाने जाकर आरोपी की शिकायत की, जबकि एसओ ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस परिवार में काफी दिनों से एक महिला बीमार चल रही है। उसका काफी उपचार भी कराया, लेकिन आराम नहीं आया।
डाक्टरों के परामर्श पर महिला को उसका पति रिश्तेदारों की मदद से उपचार कराने दो दिन पहले बाहर गया था। घर पर उसकी किशोरी पुत्र और उसका भाई अकेले थे।
बताया गया कि इसका पता चलने पर गांव में रहने वाला तांत्रिक सहानुभूति जताने उसके घर पहुंचा और किशोरी को झांसा दिया कि यदि रात के अंधेरे में गांव से बाहर जाकर दीया जलाए तो उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी।
विज्ञापन
तांत्रिक के झांसे में आकर किशोरी गांव से बाहर दीया जलाने तांत्रिक के साथ गई, तो आरोप है कि तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों के गांव लौटने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई तो तांत्रिक की शिकायत थाने जाकर की गई। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन