फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   take bath in sewer water protest against department in varanasi

यूपी: प्रशासन की आंखें खोलने के लिए अपनाई गांधीगीरी, नाले के पानी से नहाकर किया विरोध

Sun, 06 Oct 2019 07:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
take bath in sewer water protest against department in varanasi
नाले के पानी से नहाता शख्स। - फोटो : अमर उजाला

शहर में सीवर की समस्या अब आम जनता के लिए नासूर बन चुकी है। धरना-प्रदर्शन से आजिज आ चुकी जनता अब गांधीगीरी पर उतर आई है। सामने घाट इलाके में तीन दिनों से जलकल विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित स्थानीय युवक ने रविवार को नाले के पानी से स्नान कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मौजूद लोगों ने जलकल और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


रविवार को सामने घाट इलाके में अमन यादव ने गांधीगीरी करते हुए नाले के पानी में स्नान करके अपना विरोध दर्ज कराया। अमन ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जलकल विभाग की मेन लाइन क्षतिग्रस्त है। इसके कारण जलभराव की समस्या हम लोग झेल रहे हैं। घरों में पानी भी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




जलकल विभाग में जब हमने शिकायत दर्ज कराई तो वहां से आश्वासन दिया गया कि जो नाला खुदाई कर रहा है वही बनाएगा। मैंने जब ठेकेदार से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि कल बन जाएगा। 48 घंटे बीतने के बाद भी जलकल की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब हमने जेई को फोन किया तो उन्होंने कहा कि रविवार तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हुई तो वह ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराएंगी। बावजूद इसके रविवार को भी काम नहीं हुआ। ठेकेदार से जब दोबारा संपर्क किया तो उसने कहा कि वह शहर से बाहर है। इससे आजिज आकर मैंने नाले के पानी में स्नान करने का निर्णय लिया। प्रदर्शन के दौरान डॉ कुंदन जायसवाल, अंजू दुबे, अनिल यादव, रविदास, देवशंकर, बबलू साहनी, हृदय सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed