फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Swar bypoll Samajwadi Party released list of 40 star campaigners

Suar Bypoll: सपा ने जारी की स्वार उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश और आजम समेत शामिल ये नाम

Fri, 21 Apr 2023 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 08:51 PM IST
सार

स्वार विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रचार करने वाले प्रचारकों की लिस्ट पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने निर्वाचन आयोग को सौंपी है। 

विज्ञापन
Swar bypoll Samajwadi Party released list of 40 star campaigners
अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार की कमान अखिलेश यादव, आजम खां, अब्दुल्ला आजम खा और शिवपाल यादव सहित पार्टी के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के स्टार प्रचार की सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी है।

विज्ञापन


सपा ने अनुराधा को चुनावी मैदान में उतारा
स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव अब्दुल्ला आजम की विधायकी खारिज होने की वजह से हो रहा है। पार्टी ने इस सीट से अनुराधा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से इस विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। पार्टी ने जिन 40 प्रचारकों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

सपा ने जारी की 40 प्रचारकों की लिस्ट
सपा की इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव आजम खां, शिवपाल यादव, राम गोविंद चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्या, इंद्रजीत सरोज, विशम्भर प्रसाद निषाद, राम अचल राजभर, रामआसरे विश्वकर्मा, कमाल अख्तर, एसटी हसन, धर्मेंद्र यादव ,अब्दुल्ला आजम, वीरपाल सिंह यादव, लाखन सिंह पाल, जावेद अली खान, मिठाई लाल भारती, मौलाना यासमीन उस्मानी, जूही सिंह, दयाराम प्रजापति, राजपाल कश्यप, शकील नदवी, जुगल किशोर वाल्मीकि, भगवत शरण गंगवार, महबूब अली, शाहिद मंजूर, इकबाल महमूद, मोहम्मद फहीम, अताउर्रहमान, मनोज पारस, समरपाल सिंह, कुलदीप सिंह भुल्लर, बृजेश यादव, पिंकी यादव, संजय गर्ग,  राम अवतार सैनी, वीरेंद्र गोयल और अगम मौर्य का नाम शामिल है।

विज्ञापन

प्रचारकों के अलावा अन्य नेता भी हो सकते हैं शामिल
सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कहना है कि इन स्टार प्रचारकों के अलावा भी अन्य कई लोग स्वार में प्रचार के लिए आएंगे। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी स्वार में प्रचार के लिए आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed