फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   swami maurya attack on narendra modi and mulayam singh

'सत्ता के भूखे भेड़िए हैं मोदी और मुलायम'

Thu, 10 Apr 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 10 Apr 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
swami maurya attack on narendra modi and mulayam singh

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मोदी और मुलायम दोनों सत्ता के भूखे भेड़िए हैं। दोनों इंसानियत का कत्ल कराकर सत्ता हथियाना चाहते हैं।

विज्ञापन


भाजपा को कफन चोर बताते हुए कहा कि कारगिल शहीदों के ताबूत में अटल सरकार में घोटाला किया गया, जो शर्मनाक है। लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


मौर्य बुधवार को आगरा के कालिंदी विहार में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दंगे भड़काकर वे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कानपुर और लखनऊ में भड़की हिंसा इसी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार बनीं तो लेंगे हिसाब'

swami maurya attack on narendra modi and mulayam singh

कहा कि नरेंद्र मोदी पर गोधरा और मुलायम पर मुजफ्फरनगर दंगे का दाग है। चुनाव में जनता हिसाब तो मांगेगी ही। भाजपा पर आक्रामक होते हुए कहा कि घोषणा पत्र में एक बार फिर राम मंदिर का राग अलापा गया है, लेकिन काठ की हांड़ी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूरी पार्टी को लकवा मार गया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलकर आक्सीजन देने में लगे हैं, लेकिन सब मिलकर भी पार्टी को खड़ा नहीं कर पाएंगे।

बसपा नेता ने कहा कि सपा सरकार अपने लोगों के फायदे के लिए काम कर रही है। बेरोजगारी भत्ते का लाभ उनके पार्टी के कार्यकर्ता ले रहे हैं। लैपटॉप पार्टी प्रचार के लिए बांटा गया है। इसके स्क्रीन पर मुलायम सिंह की तस्वीर किस हैसियत से डाली गई है। बसपा की सरकार बनी तो इन सारी चीजों का हिसाब लेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। साथ ही कहा कि जनता इस सरकार से ऊब चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed