फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   suspended policeman was beaten by passengers

यूपी: छिनी खाकी, तो करने लगा ट्रेन में चोरी

Sun, 07 Jul 2013 01:20 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Jul 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
suspended policeman was beaten by passengers

भले ही कोई कहे कि पुलिस पब्लिक फ्रेंडली होती है लेकिन एकबारगी इस पर यकीन करना मुश्किल होता है। असल में कल हुई इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जा रही कैफियत एक्सप्रेस (12225) की एसी तीसरी बोगी में बिना टिकट सवार हुए उप्र. पुलिस के बर्खास्त दरोगा को यात्रियों ने पीट दिया। यात्रियों ने उस पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तो पूरा मामला यह था
दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 4:30 बजे लखनऊ जंक्शन से छूटी थी। इसकी एसी तृतीय बोगी बी-दो की सीट संख्या 68 और 69 पर नई दिल्ली निवासी वेद प्रकाश दुबे फैजाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बर्खास्त दरोगा राजेंद्र कुमार शुक्ल भी चढ़ गया। ट्रेन के बादशाहनगर पहुंचने से पहले वेद प्रकाश के सिर के नीचे रखे बैग को राजेंद्र ने हटा दिया।

फर्जी पहचानपत्र दिखाया
आंख खुलते ही वेद प्रकाश ने बैग चोरी होने की बात कही। इससे अन्य यात्रियों ने राजेंद्र को पकड़ लिया। पूछने पर उसने पहचानपत्र निकालकर बताया कि सामान की जांच कर रहा था।

यात्रियों ने यकीन नहीं किया और आनन-फानन में उन्होंने दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। दरोगा की जमकर पिटाई करने के बाद कोच कंडक्टर को सौंपा। बाद में बाराबंकी जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया।

छह महीने पहले हुआ था बर्खास्त
लखनऊ जीआरपी ने बाराबंकी जाकर राजेंद्र कुमार से पूछताछ की। जहां उसे पता चला कि कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी का जी ब्लॉक निवासी राजेंद्र कुमार शुक्ल 2001 बैच में पुलिस में भर्ती हुआ था।


कानपुर में साल 2011 में टीएसआई के पद पर तैनाती के दौरान उस पर थाना चकेरी में मामले में जेल भी भेजा गया था।

छह माह पहले ही राजेंद्र कुमार शुक्ल बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, राजेंद्र का कहना, कि वह सिफारिश के लिए गोंडा जा रहा था। टिकट नहीं था और पहचान पत्र विभाग को वापस नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed