{"_id":"681f9f0bdc86309eb10fea84","slug":"youth-will-now-get-employment-with-training-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-132598-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रशिक्षण के साथ युवाओं को अब मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रशिक्षण के साथ युवाओं को अब मिलेगा रोजगार
Sun, 11 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
जीआईटीआई पयागीपुर में युवाओं को रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।-
सुल्तानपुर। हर घर को सोलर सिस्टम से लैस करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है। इसके तहत आईटीआई और बीटेक उत्तीर्ण युवाओं को रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन के रूप में रोजगार देने की तैयारी है। सोलर इंस्टॉलेशन, रखरखाव, मरम्मत के लिए इन युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जाेड़ा जाएगा।
सोलर एनर्जी इंडस्ट्री में काफी संभावनाएं उभर रहीं हैं। सरकार शार्ट टर्म कोर्स के रूप में आईटीआई और बीटेक पास युवाओं को एक हफ्ते का विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार दिला रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर में रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिसमें 932 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण सात दिनों का होगा।
पहले चरण में 25 युवाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। जीआईटीआई के अनुदेशक सचिन कुमार नौटियाल ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 25-25 की बैच बनाई गई है। पांच दिन संस्थान में प्रशिक्षण देने के बाद दो दिन वेंडर के माध्यम से फील्ड की जानकारी के लिए भेजा जाता है। सोलर पैनल इंस्टॉल करने के तरीके बताए जाते हैं।
विज्ञापन
ये हैं जरूरी अर्हताएं
प्रशिक्षण के लिए आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एवं इलेक्ट्रीशियन पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन का कोर्स करने वाले अर्ह होंगे। प्रशिक्षण के लिए 10वीं का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक का प्रमाणपत्र, फोटो लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी यदि अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है तो उसे भी प्रशिक्षण के लिए अर्ह माना जाएगा।
जीआईटीआई में जमा कर सकते हैं आवेदन
सोलर एनर्जी इंडस्ट्री का तेजी से विकास हो रहा है। युवाओं को इस क्षेत्र में रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन के रूप में जोड़ने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पात्र अभ्यर्थी जीआईटीआई में पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
-भूपेेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर