फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth shot over dispute over invitation, injured

Sultanpur News: निमंत्रण में विवाद पर युवक को मारी गोली, घायल

Fri, 24 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth shot over dispute over invitation, injured
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नरैनी गांव में दबंगों ने बुधवार देर शाम एक युवक को गोली मार दी। उसके साथी को जमकर पीटा। वारदात की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। जख्मी युवक की पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली के भीटी निवासी केशमणि यादव के मुताबिक, बुधवार शाम उनका बेटा राहुल यादव बाइक से अंधियारी गांव में निमंत्रण में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका साथी विवेक भी था। निमंत्रण के दौरान ही नरैनी गांव के कुछ अन्य युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि जब राहुल व विवेक लौट रहे थे, तो नरैनी गांव के पास विनोद, विजय, अभिषेक और पवन समेत कुछ अज्ञात लोगों ने घेरकर लिया। राहुल को गोली मार दी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद साथी विवेक को जमकर पीटा।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी युवकों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा लाया गया, जहां राहुल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, गोली चलने की जानकारी मिलते ही मोतिगरपुर, लंभुआ, कादीपुर के थानाध्यक्ष भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चांदा थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि केशमणि यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नरैनी निवासी पवन यादव, विनोद यादव उर्फ मंत्री व अनरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed