फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth injured by beating dies during treatment

पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 16 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth injured by beating dies during treatment
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व मारपीट में घायल एक युवक की उपचार के दौरान बुधवार की सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत से नाराज परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों का आरोप था कि घटना के बाद से नगर कोतवाली पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। हालांकि पुलिस ने मारपीट में शामिल मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के चुनहा निवासी झरी पुत्र घीसन और राजेश के बीच 13 मार्च को विवाद के बाद मारपीट हुई थी। आरोप है कि झरी, शिव व इंद्रमती ने राजेश और उसके पिता रोगही को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमलाकर मरणासन्न कर दिया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने राजेश को रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

परिवारीजन राजेश को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर चुनहा गांव के समीप कुड़वार मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही यूपी 112 के साथ ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। परिवारीजनों की मांग थी कि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। पुलिस ने परिवारीजनों को बताया कि घटना में नामजद झरी पुत्र घीसन निषाद और इंद्रमती पत्नी घीसन निषाद निवासीगण चुनहा देहात करौंदिया थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तब जाकर परिवारीजनों का गुस्सा कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed