{"_id":"657f3f09cbae98aa350dfdfe","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6912-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Mon, 18 Dec 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
करौंलीकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। उसका शव शराब के ठेके के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंची करौंदीकला थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करौंदीकला थाना क्षेत्र के सराय चतुर्भुजपुर गांव निवासी संंजीव उपाध्याय (35) शनिवार दोपहर घर से करौंदीकला बाजार जाने के लिए निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को संदेह हुआ। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
उधर, रविवार की सुबह करौंदीकला बाजार स्थित शराब के ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। शव मिलने की जानकारी जब सराय चतुर्भुजपुर गांव पहुंची तो मृतक के बड़े भाई राजीव उपाध्याय ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।