फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies, two injured in collision between two bikes

Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 03 Dec 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, two injured in collision between two bikes
चांदा (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र चांदा के सोनावा गांव के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसी बाइक पर सवार युवती घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी पीपी कमैचा से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र चांदा के गोपालपुर निवासी रमेश का पुत्र राजन (22) अपने ननिहाल लंभुआ के बीरमपुर गांव में रहता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजन रिश्तेदार रोली (20) को लेकर बाइक से घर से निकला था। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के सोनावा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में राजन व रोली और दूसरी बाइक पर सवार चांदा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी राकेश यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। राजन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर राजन के घर गोपालपुर में कोहराम मच गया। राजन दो भाइयों और एक बहन में सबसे बडा था। छोटी बहन संजना और भाई रंजीत सहित मां रीता का रो-रो कर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed