फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies, one injured in road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Sun, 26 Jan 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, one injured in road accident
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद के पास तेज रफ्तार बाइक शुक्रवार देररात खड्ड में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के बनबहा सिरखिनपुर गांव निवासी प्रवेश (19) पुत्र कृपाशंकर गांव के ही आलोक कुमार (18) पुत्र शिवपूजन के साथ बाइक से शुक्रवार की रात कलान की तरफ जा रहे थे। दोनों शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर मुरादाबाद के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई, जबकि आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्रवेश की मौत की पुष्टि करते हुए आलोक को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रवेश की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed