फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies in road accident, case registered

सड़क हादसे में युवक की मौत, केस दर्ज

Tue, 03 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, case registered
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अमेठी किठावर मार्ग पर स्थित बीआरओ के समीप एक अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के थाना कन्धई के गांव किशुनपुर निवासी शुभम सिंह (22) पुत्र हरिवंश सिंह कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गहिरधरशाह निवासी राय बहादुर सिंह के यहां अपनी बहन के घर आया था।
मंगलवार को अमेठी-किठावर मडार्ग पर स्थित बीआरओ के समीप एक अनियंत्रित मैजिक ने शुभम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में शुभम बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से शुभम को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। शुभम के रिश्तेदार कोरारी गिरधरशाह निवासी राय बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed