फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies due to electric shock while irrigating

Sultanpur News: सिंचाई करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while irrigating
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बनगवांडीह गांव में शनिवार दोपहर खेत की सिंचाई कर रहा युवक मोटर पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इसमें वह झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंंडनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के बनगवांडीह गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र अनूप (18) शनिवार दोपहर करीब एक बजे खेत की सिंचाई कर रहा था। निजी नलकूप से सिंचाई करते समय अचानक उसका हाथ पंप से स्पर्श कर गया। पंप में उतरे कंरट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि अनूप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed