फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies after being hit by a truck on Purvanchal Expressway.

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a truck on Purvanchal Expressway.
जयसिंहपुर/ सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिरसिंहपुर के पास रविवार रात सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर के खोजापुर, सीतापुर निवासी सुखराम (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटना करीब 07:30 बजे हुई। सुखराम अपने ममेरे भाई निक्कू के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचा था। वह एक साइड से दूसरी साइड जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रहे ट्रक से टकराकर सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक गाजीपुर की तरफ भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची यूपीडा टीम ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed