{"_id":"612fbf858ebc3eb6f9737d5a","slug":"youth-died-in-road-accident-sultanpur-news-lko5936405147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। मदनपुर पनियार गांव के पास बुधवार को एक निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा (पुरानी बाजार) निवासी गंगाराम बरनवाल का बेटा शशि बरनवाल अपने भाइयों के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहता है। शशि ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शशि की ससुराल नगर पंचायत लंभुआ में है। एक मांगलिक कार्यक्रम में शशि की पत्नी व बच्चों को शामिल होने के लिए आना था।
शशि के ही बगल अहमदाबाद में मऊ जिले के मधुबन नगर निवासी अशोक यादव भी रहते थे। बुधवार को चालक अशोक यादव के साथ शशि की पत्नी शिल्पा बरनवाल अपने बेटों विकास व चेतन के साथ ट्रेन से पहुंची थी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से एक ऑटो तय करके सभी लंभुआ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इस दौरान मदनपुर पनियार गांव के पास निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना में अशोक यादव (34), शिल्पा, विकास और चेतन घायल हो गए। चारों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अशोक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर अशोक की मौत हो गई।