{"_id":"66846260c989c1ad3501b794","slug":"youth-bjym-demonstrated-against-rahul-gandhi-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-115397-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ युवा भाजयुमो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ युवा भाजयुमो ने किया प्रदर्शन
Wed, 03 Jul 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान के खिलाफ सड़क पर उतरे। किंतु उनकी संख्या 25 तक भी नहीं पहुंच पाई। यह अलग बात रही कि पुलिसकर्मी उन्हें भी पुतला फूंक पाने से रोकने में फेल रहे।
राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिंदू संबंधित बयान के खिलाफ मोर्चा ने जिला पंचायत गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष समेत छह-सात तो पदाधिकारी ही थे। कुल प्रदर्शनकारियों की संख्या 25 से कम ही थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए हमेशा बहुसंख्यक समाज के विरोध में बातें करती है। उनके अंदर की मानसिकता उनके बयान से समझ में आती है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले का दहन भी किया, जिसे रोकने का प्रयास करते वहां पुलिसकर्मी दिखाई दिए। किंतु कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया। इस दौरान युवा राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस दौरान जिला महामंत्री गौरव मौर्य सचिन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, जिला मंत्री अंकुर त्रिपाठी, शौर्य वर्धन सिंह, सानू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहित तिवारी आदि उपस्थित रहे।