फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   young man died after being hit by high-speed vehicle in Sultanpur he was going home after getting off duty

Sultanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहा था

Sun, 29 Dec 2024 11:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 11:23 AM IST
सार

सुल्तानपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहा था। 

विज्ञापन
young man died after being hit by high-speed vehicle in Sultanpur he was going home after getting off duty
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से छूटने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ। मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के अंतु थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर निवासी रोहित वर्मा (32) क्षेत्र में फर्टिलाइजर कंपनी में काम करता था।  रविवार को उसका अवकाश रहता था। इसलिए शनिवार देर रात फर्टिलाइजर कंपनी में काम करके युवक बाइक से घर जा रहा था।

विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहना था

हाईवे पर अहिमाने बाजार में शनिदेव ढाबे के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर कमरा लेकर रहता था

यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि रोहित नौकरी के लिए सुल्तानपुर शहर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed