फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   young man came meet his girlfriend who returned from Surat tried slit her throat when she refused go with him

Sultanpur: प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर प्रेमी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, ब्लेड से अपना ही गला रेता

Sat, 02 Aug 2025 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Aug 2025 03:02 PM IST
सार

सुल्तानपुर में प्रेम संबंध के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। प्रेमिका के साथ चलने से इन्कार पर युवक ने ब्लेड से खुद का गला रेतने की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को प्रेमिका ने ही अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
young man came meet his girlfriend who returned from Surat tried slit her throat when she refused go with him
युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रेम में पागल एक युवक ने प्रेमिका के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला। साथ चलने से इन्कार पर युवक ने जेब से ब्लेड निकालकर गला काटने की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को देखकर प्रेमिका घबरा गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कुड़वार नाका ओवरब्रिज के नीचे का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुड़वार थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड निवासी बादल (26 वर्ष) सूरत की एक कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी पहचान एक महिला से हुई जो शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। पति की मौत के बाद वह काम के लिए बाहर गई थी लेकिन बच्चों के लिए सूरत छोड़ सुल्तानपुर लौट आई और एक मॉल में काम करने लगी। सूरत में ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: लाइनमैन ने बिजली काटी और फिर जोड़ने के लिए मांगे दो हजार रुपये... शिकायत सुनकर भड़के ऊर्जा मंत्री, हुई कार्रवाई


हाल ही में बादल अपने दोस्त के साथ अयोध्या दर्शन के बाद प्रेमिका से मिलने सुल्तानपुर पहुंचा। वह प्रेमिका से साथ चलने की जिद करने लगा। मना करने पर युवक ने ब्लेड से खुद का गला रेत लिया। प्रेमिका ने हिम्मत जुटाई और युवक को अस्पताल लेकर गई। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed