{"_id":"688d922aae3910468c0e9eab","slug":"up-minister-got-angry-after-hearing-about-the-lineman-s-misdeed-action-was-taken-within-few-hours-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लाइनमैन ने बिजली काटी और फिर जोड़ने के लिए मांगे दो हजार... शिकायत सुनकर भड़के ऊर्जा मंत्री, हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लाइनमैन ने बिजली काटी और फिर जोड़ने के लिए मांगे दो हजार... शिकायत सुनकर भड़के ऊर्जा मंत्री, हुई कार्रवाई
Sat, 02 Aug 2025 09:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:54 AM IST
सार
उपभोक्ता ने ऊर्जा मंत्री से कहा कि घर की बिजली लाइनमैन ने बिना कारण काट दी है और दोबारा जोड़ने के लिए दो हजार रुपये मांग रहा है। यह सुनते ही मंत्री भड़क गए...। कुछ घंटे में ही मामले में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
1912 शिकायत निवारण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा अचानक पावर कॉर्पोरेशन के हुसैनगंज स्थित 1912 हेल्पलाइन कंट्रोल रूम पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एक उपभोक्ता की फोन पर दर्ज शिकायत ने पूरे सिस्टम की कलई खोल दी।
विज्ञापन
बहराइच जिले के कैसरबाग गड़रियापुरवा निवासी उपभोक्ता की शिकायत मंत्री ने खुद सुनी। उपभोक्ता ऑपरेटर को बता रहा था कि उसका घर रंजीतपुर उपकेंद्र के अंतर्गत आता है। उसने कहा कि घर की बिजली लाइनमैन ने बिना कारण काट दी है और दोबारा जोड़ने के लिए दो हजार रुपये मांग रहा है। यह सुनते ही मंत्री भड़क गए और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल को फोन मिला दिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुरक्षा बलों के कर्मियों के टैक्स रिफंड में हेराफेरी करने वाले के ठिकानों पर आईटी का छापा, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छांगुर को जेल भेजा गया, ईडी की रिमांड अवधि हुई खत्म, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं
कुछ ही घंटों में जांच पूरी हुई और दोषी संविदा लाइनमैन नेपाली बाबू को नौकरी से निकाल दिया गया। एमडी ने बताया कि लाइनमैन ने जानबूझकर उपभोक्ता को प्रताड़ित करने के इरादे से बिजली काटी थी।
एमडी से पूछा... 1912 को कभी देखा है आपने?
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने एमडी रिया केजरीवाल से पूछा जब 1912 की शिकायतें ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर के जरिये सीधे एमडी से लेकर अधिशासी अभियंता तक पहुंचती हैं तो क्या आपने कभी खुद बैठकर कोई शिकायत देखी है? मंत्री ने साफ कहा कि सिस्टम में तकनीक तो है, लेकिन अफसरों की जिम्मेदारी और जवाबदेही गायब है।
विधानसभा उपकेंद्र पहुंचे मंत्री, ट्रिपिंग पर मांगा जवाब
1912 कंट्रोल रूम से निकलकर मंत्री सीधे विधानसभा उपकेंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने जेई उज्ज्वल झा से पूछा, आज कितनी बार ट्रिपिंग हुई? जेई ने बताया कि एक बार भी नहीं हुई। यह सुनकर मंत्री बिना कुछ कहे लौट गए, लेकिन उनके चेहरे पर साफ नाराजगी झलक रही थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन