फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   You will learn the technique of making robots from this session.

Sultanpur News: इस सत्र से सीखेंगे रोबोट बनाने की तकनीक

Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
You will learn the technique of making robots from this session.
जीआईटीआई लंभुआ की आधुनिक कार्यशाला।
सुल्तानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लंभुआ में युवाओं को औद्योगिक रोबोट और इलेक्ट्रिक मोटर वाहन बनाने व चलाने की तकनीक सिखाई जाएगी। नए सत्र से संस्थान में बने आधुनिक कार्यशाला में रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल सहित अन्य पाठ्यक्रमों का संचालन होगा। इसके लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड युवाओं को जरूरी संसाधन मुहैया करा रही है।
विज्ञापन

आईटीआई में नई तकनीक पर कोर्स के संचालन के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड व व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के बीच करार हुआ है। संस्थान में रोजगारपरक कोर्सों के प्रशिक्षण के लिए प्रयोगशाला को तैयार किया गया है। नए शैक्षिक सत्र में युवाओं को जीआईटीआई लंभुआ में तीन नए कोर्स के लिए प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन


टाटा टेक्नोलॉजी (टीटीएल) के चल रहे तीन कोर्स
जीआईटीआई लंभुआ में अभी टीटीएल के तीन कोर्स संचालित हो रहे हैं। इनमें मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन (एमपीसीए) की 40 सीट, आर्टीजन यूजिंग एडवांस टूल्स (एयूएटी) की 20 और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईआईटी) 40 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों में इतनी सीटें
एडवांस सीएनसी मैकेनिंग टेक्नीशियन की 20 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल की 20 सीट और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन की 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इन कोर्सों के लिए मशीनें भी प्रशिक्षण के लिए आ गई हैं। उन्हें स्थापित करने का काम चल रहा है। (संवाद)

तीन कोर्सों की मशीनें लगीं
आधुनिक कार्यशाला में अभी संचालित तीन कोर्स की मशीनें स्थापित हैं। नए काेर्स की मशीनों को प्रशिक्षण के लिए स्थापित करने का काम चल रहा है। टीटीएल के कोर्स की डिमांड काफी है। नए सत्र से इन कोर्सों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। इनके संचालन से यहां टीटीएल के छह कोर्स हो जाएंगे।
- विवेक उपाध्याय, प्रधानाचार्य जीआईटीआई लंभुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed