{"_id":"67b22bf01e52e56f9c01369f","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-wrestling-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127358-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
Sun, 16 Feb 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
करौंदीकलां के गौरा टिकरी गांव में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
सुल्तानपुर। गौरा टिकरी गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अयोध्या, मेरठ, गाजीपुर, गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर सहित अन्य स्थानों से आए पहलवानों ने भाग लिया।
कुश्ती प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी रहे। पहला मुकाबला वाराणसी के अरविंद और राजू के बीच हुआ, जिसमें अरविंद ने जीत दर्ज की। जौनपुर जिले के राज बहादुर और गाजीपुर के पिंटू यादव पहलवान के बीच हुए मुकाबले में पिंटू यादव विजयी हुए। कौशांबी की महिला पहलवान रौनक और दिल्ली से आई अंशू के बीच हुए मुकाबले में रौनक ने जीत का परचम लहराया।
आयोजन समिति की तरफ से विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अंगद सिंह, कल्लू पांडेय, नितिन तिवारी, आनंद चौबे, रोहित शर्मा, दीपक सिंह, गिरीश उपाध्याय, संत भारती सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)