{"_id":"69c6ceabf8d95626f1005c09","slug":"worship-of-mother-siddhidatri-feast-given-to-girls-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-152859-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मां सिद्धिदात्री का पूजन, कन्याओं को कराया भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मां सिद्धिदात्री का पूजन, कन्याओं को कराया भोज
विज्ञापन
शाहगंज चौराहा स्थित काली माता मंदिर में कन्या पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : शाहगंज चौराहा स्थित काली माता मंदिर में कन्या पूजन करते श्रद्धालु।
सुल्तानपुर। रामनवमी पर शुक्रवार को जिले भर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। घरों और देवी मंदिरों में कन्या पूजन की धूम रही। महिलाओं ने सामूहिक रूप से देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन किया।
शहर के सुपर मार्केट स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, रुद्र नगर स्थित नयना माता मंदिर और शाहगंज के प्राचीन मां काली मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में सामूहिक हवन-पूजन के साथ कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। लोहरामऊ, अभियाखुर्द और हनुमानगंज में भी दिनभर धार्मिक आयोजन चलते रहे। नयना माता मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने माता रानी का भजन-कीर्तन भी किया।
-- -- -- -- -- -
251 कन्याओं किया पूजन
सेमरी बाजार। चोरमा स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हवन-पूजन किया। इसके बाद 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह, तहसीलदार मयंक मिश्र सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं व बच्चियों को जागरूक भी किया।