{"_id":"66a94e65ab921f71140c38b4","slug":"work-to-increase-capacity-of-birsinghpur-power-substation-started-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-116645-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बीरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बीरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू
Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के बीरसिंहपुर उपकेंद्र से जुड़े बिजली उपभाक्ताओं को जल्द ही राहत मिलेगी। इसके लिए ट्रांसफार्मर से लेकर पावरहाउस तक की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अमर उजाला ने तीन जून को ही यह खबर प्रकाशित की थी, लेकिन अधिकारी लापरवाही बरत रहे थे। अब क्षेत्रीय विधायक की सख्ती के बाद काम शुरू हो गया है।
लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान लोगों ने अधिकारियों समेत सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय से शिकायत की थी। विधायक ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। उसके बाद सोमवार को बीरसिंहपुर उपकेंद्र की क्षमता दोगुनी करते हुए पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर बदल कर 10 एमबीए कर दिया गया। साथ ही मंगलवार को भी फीडरों, बैटरी व मशीनों को बदलने का कार्य चलता रहा।
हालांकि शासन से चार उपकेंद्रों दियरा, बीरसिंहपुर, कूरेभार व उघड़पुर की क्षमता वृद्धि के लिए शासन से 5.25 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत मिली है। अधिशाषी अभियंता जयसिंहपुर संजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यों को कराने के लिए अधिसूचना से पहले शासन से अनुमति व वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी थी। टेंडर कराने व कार्य शुरु होने में थोड़ा सा विलंब हुआ लेकिन अब दो दिन के अंदर समस्या दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जयसिंहपुर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र दियरा, बीरसिंहपुर, उघड़पुर व कूरेभार में आ रही लो वोल्टेज की समस्याओं से क्षेत्र वासियों को जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। इसके लिए जहां इन 33 केवीए उपकेंद्र को उच्चीकृत कर यहां लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमबीए की जाएगी, वहीं इन उपकेंद्रों के गांव में लगे 225 छोटे ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में ढीले व जर्जर तारों को भी बदला जाएगा।