{"_id":"6a358884639ef269370566e0","slug":"work-on-installing-the-lift-is-progressing-rapidly-differently-abled-individuals-will-benefit-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-158765-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लिफ्ट लगाने का काम तेज, दिव्यांगों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लिफ्ट लगाने का काम तेज, दिव्यांगों को मिलेगी सहूलियत
Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में लिफ्ट के लिए चल रहा कार्य। संवाद
सुल्तानपुर। विकास भवन के चारों तलों पर स्थित सभी विभागों में दिव्यांग आसानी से जल्द ही आसानी से पहुंच सकेंगे। उनकी सहूलियत के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति पर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था पैक्सफेड ने कार्य तेज कर दिया है।
करीब तीन माह पहले कार्यदायी संस्था ने विकास भवन में 1.82 करोड़ रुपये से रेलिंग, पत्थर लगाने का कार्य शुरू किया था। इसके बाद एक माह काम बंद कर दिया। कार्यालयों के सामने की गई तोड़फोड़ से अधिकारियों, कर्मचारियों व आमलोगों का आवागमन में परेशानी होने लगी थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कार्यदायी संस्था पर शिकंजा कस दिया।
सीडीओ की नाराजगी के बाद कार्यदायी संस्था ने पत्थर व रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर दिया। लिफ्ट लगाने व दिव्यांगों के लिए भूतल में शौचालय निर्माण का भी कार्य शुरू कर दिया है। लिफ्ट लगने से दिव्यांगों को चारों तलों पर आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी। सीडीओ विनय कुमार सिंह ने कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।