{"_id":"6133adbc8ebc3e7a224b718b","slug":"work-of-pooravanchal-express-way-should-complete-soon-sultanpur-news-lko594078594","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य जल्द पूरा कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य जल्द पूरा कराने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य सितंबर माह में ही पूरा कराने पर शासन ने जोर लगा दिया है। शनिवार को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अपर मुख्य सचिव गृह ने एयर मार्शल के साथ पहुंचकर एक्सप्रेस-वे व एयर स्ट्रिप का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को खामियों को दुरुस्त करते हुए कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने सितंबर माह में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। मार्ग का सितंबर माह में ही प्रधानमंत्री से लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश को देखते हुए एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारियों का दौरा लगातार चल रहा है।
शनिवार को अपर मुख्य मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने वायुसेना के मुख्य एयर मार्शल के साथ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम गौरा के पास बनी हवाई पट्टी का जायजा लिया। एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ने लड़ाकू विमानों के उतारने संबंधी बारीकियों का निरीक्षण किया। खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने एक्सप्रेस-वे का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ निर्माण की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने एक्सप्रेस-वे का शेष कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। डीएम रवीश गुप्ता ने कार्य को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत संबंधित मौजूद रहे।