फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Work entrusted to inexperienced firm, investigation

Sultanpur News: अनुभवहीन फर्म को सौंपा काम, जांच

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Work entrusted to inexperienced firm, investigation
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में एजुकेटर भर्ती के जेम पोर्टल से हुए टेंडर में तकनीकी व वित्तीय बिड की जांच में अधिकारियों ने सिर्फ तीन फर्मों को योग्य करार दिया। अन्य इच्छुक फर्मों को खारिज कर एलाक्षी फर्म का चयन किया गया।
विज्ञापन

फर्म चयन में नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायत सलेमपुर के पूर्व भाजपा सांसद रवींदर कुशवाहा ने बेसिक शिक्षा मंत्री से की थी। बावजूद इसके, अनुभवहीन फर्म को 160 एजुकेटर की भर्ती का काम दे दिया गया। डीएम ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बाल विकास एवं पुष्टहार में 160 पदों पर एजुकेटरों की भर्ती में धनउगाही किए जाने का मुख्य विकास अधिकारी की ओर से खुलासा किए जाने के बाद अब गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। महानिदेशक शिक्षा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जेम पोर्टल से एजुकेटरों की भर्ती के लिए टेंडर मांगा था। 162 फर्मों ने टेंडर में हिस्सा लिया था। इसमें एलाक्षी कंपनी को पहले से ही टेंडर देने की योजना बनी थी। इसकी वजह से एक साथ विभिन्न वजह दिखाकर 159 फर्मों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में पूर्व सांसद ने की थी शिकायत

सलेमपुर के पूर्व भाजपा सांसद ने बीएसए पर भर्ती में गड़बड़ी व गलत के फर्म के चयन का आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री को 15 दिसंबर 2024 को पत्र लिखा था। कुछ अन्य ने भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायतों को दबा दिया गया। पूर्व सांसद ने ही एलाक्षी फर्म पर अनुभवहीन व कई शर्तों को पूरी नहीं करने का आरोप लगाया है। सीडीओ के खुलासे के बाद एक के बाद एक खामियां सामने आ रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि एलाक्षी को कागजातों के आधार पर टेंडर दिया गया था।

अयोग्य करार हो चुकी है फर्म
एजुकेटर भर्ती का टेंडर पाई फर्म एलाक्षी वर्ष 2018 में पंजीकृत हुई थी। इसके बाद उसे वर्ष 2022 तक मैन पावर आपूर्ति जैसा कोई कार्य नहीं मिला। केएनआईटी में वर्ष 2022 में मैन पावर आपूर्ति के टेंडर में एलाक्षी फर्म ने हिस्सा लिया था, लेकिन उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 160 पदों पर भर्ती का टेंडर उसे बेसिक शिक्षा विभाग ने दे दिया।


टेंडर की जांच के लिए निर्देश
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि गड़बड़ी मिलने पर भर्ती निरस्त कर दी गई है। टेंडर में गड़बड़ी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसमें गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed