फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   women murder with baby

नवजात शिशु के साथ ही मां की हत्या

Sun, 21 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
women murder with baby
सुल्तानपुर। दहेज लोभियों ने एक महिला व उसके नवजात बेटे की हत्या कर दी। ससुरालीजनों ने मायके वालों को सूचित किए बिना ही महिला व नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को खबर दी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धूधू गांव निवासी जैसराज ने चार जुलाई 2018 को अपनी पुत्री रेनू की शादी कूरेभार थाना क्षेत्र के हसरमपुर गांव निवासी रामदेव के बेटे श्रवण के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक समेत अन्य सामान की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन आए दिन रेनू को पीटते थे। रेनू लगातार इसकी जानकारी घरवालों को देती रहती थी।
जैसराज ने बताया कि रेनू ने एक हफ्ते पहले ही जिला महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। रेनू और नवजात को देखने के लिए जैसराज अपनी पत्नी के साथ उसकी ससुराल गया था।
शनिवार रात ससुरालीजनों ने रेनू और उसके नवजात बेटे की हत्या कर दी। रविवार सुबह बिना पुलिस को सूचित किए ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों से खबर पाकर जैसराज ने इसकी सूचना कूरेभार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को दी।
जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची दोनों शव जल चुके थे। एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पति श्रवण, ससुर रामदेव, जेठ संजय और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि 24 घंटे में हर हाल में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed