{"_id":"57c1d83c4f1c1b4a38d4feb1","slug":"women-died-in-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने मां को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने मां को रौंदा
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जसपुर में जलता ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेकाबू ट्रक ने शनिवार दोपहर साइकिल सवार मां-बेटी को टक्कर मार दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रही बेटी बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत अमेठी की ओर भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भाग रहे ट्रक को दुर्गापुर बाईपास के पास पकड़ लिया। ट्रक चालक भाग निकला।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पलयें मजरे सोनारीकलां निवासी राजकुमारी (35) अपनी बेटी पूजा के साथ साइकिल से शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे टीकरमाफी बाजार जा रही थी। वे बाजार के करीब पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूजा बाल-बाल बच गई।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत अमेठी की ओर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने भाग रहे ट्रक को शहर के बाहर दुर्गापुर बाईपास पर बैरियर लगाकर रोक लिया। पुलिस को देख चालक ट्रक रोक खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर कुशीताली गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक जवाहर सिंह व खलासी अर्जुन जख्मी हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया।