{"_id":"67e59866b7ca4d3b660afb9e","slug":"womans-body-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-129596-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। कटका खानपुर बाजार में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव घर के अंदर छत के हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। बाजार निवासी रेखा मोदनवाल (42) पत्नी संगम लाल अपराह्न करीब चार बजे अपने कमरे में अकेली थीं। काफी देर तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। आहट नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए, तो सभी सन्न रह गए।
महिला का शव छत में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रहा था। महिला के पांच संतानों में चार बेटियां श्वेता, शिखा, अनन्या, अंशिका और पुत्र धीरू हैं। मां की मौत से बच्चों को रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।