{"_id":"674cb23b8f861588ef002ea4","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-123177-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटना मेंं घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटना मेंं घायल महिला की मौत
Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर परसा गांव के पास 22 नवंबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली के परसा गांव के पास 22 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लिंक रोड पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई थी।
ऑटो सवार जयसिंहपुर कोतवाली के नारायणपुर बरौसा निवासी अनिल कुमार मिश्र, उनका पुत्र उज्जवल, भाभी सुमन उर्फ ज्योति मिश्रा (42) और भांजी-भांजे नीतू दुबे, आंचल दुबे और शोभित दुबे निवासीगण राजापुर कुड़वार घायल हो गए थे। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से प्रयागराज के हॉस्पिटल में लेकर चले गए। वहां पर आंचल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रयागराज से घरवाले सुमन उर्फ ज्योति मिश्रा को लखनऊ पीजीआई लेकर चले गए थे। यहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। (संवाद)