{"_id":"665e2a589158bfbedd0d9174","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114213-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करंट की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करंट की चपेट में आई महिला की मौत
Tue, 04 Jun 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के महमूदपुर सलाहपुर गांव में सोमवार सुबह खेत में चारा काटने गई एक महिला की झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।
महमूदपुर सलाहपुर गांव निवासी गया प्रसाद यादव की पत्नी कमलेशा यादव (45) सोमवार सुबह नौ बजे के करीब खेत में चारा काटने गई थीं। गया प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिस खेत में पत्नी चारा काट रही थी, उसके बगल में राम अक्षैवर सिंह के खेत में झटका मशीन लगाकर तार से घेराई की गई थी।
चारा काटते समय कमलेशा करंट की चपेट में आई गईं। परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।