फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman crushed by tractor, death

घर के सामने सो रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Fri, 16 Jun 2017 10:41 PM IST
अमेठी
अमेठी Updated Fri, 16 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed by tractor, death
accident
गौरीगंज थाने के मोनू का पुरवा मजरे मझवारा गांव में बृहस्पतिवार देर रात घर के बाहर सो रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन


गौरीगंज थाने के मोनू का पुरवा मजरे मझवारा गांव निवासी नाथूराम का घर लिंक रोड पर है। बृहस्पतिवार की रात नाथूराम की पत्नी रजपता (50) घर के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रही थीं। इसी बीच सड़क से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से रजपता की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नाथूराम की तहरीर पर गांव के ही ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। निरीक्षक आरपी शाही ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed