फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   winter wear for go ashray kendra animals

एसडीएम ने शुरू की गो-आश्रय स्थल के गोवंशों को सर्दी से बचाने की पहल

Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
winter wear for go ashray kendra animals
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी इंसानों के साथ ही बेजुबानों पर भी भारी पड़ रही है। इंसानों के लिए प्रशासन शेल्टर होम की व्यवस्था करता है लेकिन बेजुबानों की कोई सुध नहीं लेता। ऐसे में एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार ने गोवंशों को ठंड व सर्द हवाओं से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का इंतजाम किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मलिकपुर बखरा में बने गो-आश्रय स्थल के गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए टीन शेड को पॉलिथीन से चारों तरफ से ढकवा दिया है। बछिया व बछड़ों को ठंड से ठिठुरता देख एसडीएम ने अपने निजी खर्च से ऊनी कपड़ों की व्यवस्था कर उनके लिए जैकेट सिलवाए। गो-आश्रय स्थल पहुंचकर अपने हाथों से बछड़ों को ऊनी कपड़े पहनाए।
विज्ञापन

85 गोवंशों के सापेक्ष 100 ऊनी कपड़े उपलब्ध कराए। गो-आश्रय स्थल में तैनात पशुपालकों से सभी गोवंशों को ऊनी कपड़े पहनाने को कहा। शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रशासनिक स्तर से जूट के कोट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालकों को भी ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। इस मौके पर तहसीलदार जयसिंहपुर हृदयराम तिवारी, रजिस्ट्रार कानूनगो लालचंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम स्टोनर सोनू तिवारी, प्रधान सुशील गोस्वामी, सचिव ब्रह्मानंद यादव, संतोष मिश्र, अंकित मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed