{"_id":"588ccb2c4f1c1b5c02cf7939","slug":"will-vote-who-understands-problem-of-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का जो दर्द समझें, उसे विधायक बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का जो दर्द समझें, उसे विधायक बनाएंगे
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
जनता की आवाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते देख गांव, गली और मोहल्ले से लेकर चाय-पान की दुकानों और तकरीबन सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोगों की चर्चा क्षेत्र की समस्याओं से लेकर इस बात पर केंद्रित है कि मतदाता जिसे अपना जनप्रतिनिधि चुनें, वह कैसा हो और उसके अंदर गुण क्या हों। चर्चा के दौरान एकत्र लोग न सिर्फ अब तक जिले की चार विधासभा सीटों पर घोषित हो चुके दलीय प्रत्याशियों बल्कि उनकी पार्टी की नीतियों तक को जांचने- परखने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमर उजाला भी ऐसी ही एक चर्चा ‘सियासी अड्डा’ में शामिल हुआ। जहां लोगों का कहना था कि हमें ऐसे प्रत्याशी को अपना वोट देना चाहिए, जो जुझारू और ईमानदार हो। लोगों को सम्मान देने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण कराए। सरकारी धन की बंदरबांट पर अंकुश लगाए। लागू योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाए। अपने से ज्यादा जनता के हितों का खयाल रखे। क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं से जुड़े मुद्दों को सदन में रखे और उनका निदान कराए।
विज्ञापन