फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weddings will continue from November 19 to December 11

19 नवंबर से 11 दिसंबर तक रहेगी शादियों की धूम

Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weddings will continue from November 19 to December 11
सुल्तानपुर। देवोत्थानी एकादशी के बाद से मांगलिक आयोजन शुरू हो जाएंगे। वैवाहिक कार्यक्रम 19 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगे। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

लड़के व लड़की के परिवार वाले शादी की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं। कोई मैरिज लॉन में तो कोई अपने घर पर ही विवाह की पूरी रस्म निभाएगा। सराफा की दुकानों पर जेवरात बनवाने के लिए लोग पहले से ही ऑर्डर दे चुके हैं।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में शादी दो शरीर का नहीं बल्कि दो आत्माओं का मिलन है। इन शादियों में यदि रीति-रिवाज और रस्में न हों तो विवाह अधूरा सा लगता है। विवाह में होने वाली सभी रस्में जिंदगी भर हमारे जेहन में रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हिंदू धर्म की शादियों में कहने को रीति-रिवाज कुछ अलग हो सकते हैं, लेकिन इनका अर्थ समान होता है। इसके अलावा जो एक बात हर णहिंदू शादी में समान है, वह है सात फेरों का पवित्र अनुष्ठान।
वर और वधू पवित्र अग्नि के चारों ओर ली गई ये सात कसमें भारतीय शादियों के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में एक है। इस दौरान वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए एक-दूसरे को सात वचन देते हैं। इस अनुष्ठान के साथ ही वर-वधू अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं।
19 नवंबर से शुरू हो रहे लग्न को देखते हुए सराफा व किराना व्यापारी तैयारी में लगे हैं। सराफा व्यापारी अपने ग्राहकों से एक माह पहले ही ऑर्डर ले चुके हैं। शहर के मैरिज लॉन में तैयारी शुरू हो गई है। शहर के सभी मैरिज लॉन काफी पहले से बुक हो चुके हैं।

संचालन मैरिज लॉन को चमकाने के लिए विद्युत झालर, रंगाई-पुताई का कार्य करवा रहे हैं। ताकि वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी जा सके। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोग घर पर ही बारात की अगवानी करेंगे। बारातियों के ठहरने के लिए खेत-खलिहान की साफ-सफाई कराने में जुट गए हैं। 19 नवंबर से 11 दिसंबर तक शहर व ग्रामीण अंचल में शहनाइयों की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed