फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weather report of sultanpur

बारिश हुई तो मिली गर्मी से राहत

Tue, 07 Jul 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 07 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मौसम के बदले रुख से मंगलवार को दोपहर बाद जिले में बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


जिले में कई दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही थी। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम के बदले रुख से झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल गई। लेकिन बरसात होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशनी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिले में 9,6 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में नमी 88-85 फीसदी रही। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed