{"_id":"6ae0ef23ff6867acdc01c272","slug":"transport-department-to-launch-operation-kavach-will-tighten-enforcement-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168148-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिवहन विभाग चलाएगा ऑपरेशन कवच, कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिवहन विभाग चलाएगा ऑपरेशन कवच, कसेगा शिकंजा
Wed, 28 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसेगा। सड़क हादसों और बसों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए जिले में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें बसों की फिटनेस से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की पड़ताल होगी।
एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान बसों की बॉडी की स्थिति, निर्धारित सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था की जांच की जाएगी। बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार और प्राथमिक उपचार पेटी की उपलब्धता भी परखी जाएगी। इसके साथ ही अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की स्थिति देखी जाएगी। अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित हादसों को रोकना है।
सीटें बढ़ाने के फेर में सुरक्षा से समझौते पर नजर
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि पयागीपुर और अमहट चौराहे के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बड़ी संख्या में लंबी दूरी की बसें दिल्ली, मुंबई और नागपुर समेत अन्य शहरों के लिए संचालित होती हैं। कुछ बसों में अधिक सीटें लगाने के लिए बॉडी में बदलाव और अवैध सीटिंग की खामियां सामने आती हैं। अभियान में बॉडी कटिंग, अवैध सीटिंग और अग्नि सुरक्षा इंतजामों की विशेष जांच की जाएगी।