फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lord Buddha Cup won thanks to the brilliant performance of Vikram and Ayush

Sultanpur News: विक्रम और आयुष के शानदार खेल से जीता लॉर्ड बुद्धा कप

Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lord Buddha Cup won thanks to the brilliant performance of Vikram and Ayush
कौशांबी में विजेता शिक्षक क्रिकेट टीम। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
सुल्तानपुर। विक्रम सिंह की घातक गेंदबाजी और आयुष सिंह की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर जिले की शिक्षक क्रिकेट टीम ने लॉर्ड बुद्धा कप का खिताब अपने नाम कर लिया। कौशांबी के विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमली गांव के मैदान पर खेले गए फाइनल में सुल्तानपुर ने प्रयागराज को 40 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कप्तान अरशद की अगुवाई में उतरी जिले की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए। आयुष सिंह ने महज 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मनीष कुमार ने 31, राहुल गौतम ने 30 और राहुल यादव ने 13 रन का योगदान दिया। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम सुल्तानपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। निर्धारित 10 ओवर में प्रयागराज की टीम सात विकेट पर 100 रन ही बना पाई। विक्रम सिंह ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया। विजेंद्र यादव ने भी दो विकेट झटके।
विज्ञापन

प्रयागराज की ओर से आशीष और रंजीत रंजन ने 24-24 रन, जबकि शैलेंद्र यादव ने 21 रन बनाए। इससे पहले सेमीफाइनल में सुल्तानपुर ने कौशांबी को तीन रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला बीबीएस मैदान कादिलपुर में खेला गया था। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विक्रम सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आयुष सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सुल्तानपुर की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। बेसिक शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से पहले मिली इस जीत से शिक्षक क्रिकेट टीम में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed