{"_id":"6acc5e0478bfe374a8eff1a41de9c609","slug":"weather-changes-with-storm-and-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम, आंधी के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम, आंधी के साथ बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों जिलों में मंगलवार को सुबह से आसमान में बदली छाई रही। दिन भर बदली छाई रहने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। शाम के समय मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मौसम का रुख बदलने से तेज हवा के साथ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
करौंदीकलां समेत कई अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई है। अमेठी जिले में भी हल्की बारिश हुई है। बारिश से मौसम सर्द हो गया है। बारिश होने से रबी की फसलों की बोआई में जुटे किसानों को फायदा होगा। हालांकि, तेज बरसात होने से खेत व खलिहान में काटकर रखी गई धान की फसल में नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बदली छाई रहने और छिटपुट बारिश होने के साथ ही ठंड में वृद्घि होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।