{"_id":"611e9c358ebc3e79f9535d14","slug":"waterlogging-due-to-heavy-rain-sultanpur-news-lko5919932169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से शहर समेत कई जगहों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से शहर समेत कई जगहों पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में 24 घंटे के दौरान हुई तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। बुधवार की रात में और बृहस्पतिवार को दोपहर के समय हुई बारिश से हुए जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पयागीपुर चौराहे पर दुकानों व मकानों के अंदर बारिश का पानी घुस जाने से लोग परेशान हैं। शहर के दरियापुर मोहल्ले में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से हुए जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश से धान की फसल लहलहाने लगी है। इससे किसानों को राहत मिल गई है। हालांकि, बारिश से सब्जी की फसल में नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।
मौसम के बदले रुख से बुधवार की रात में तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह के समय से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर के समय तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से खरीफ की मुख्य फसल धान की फसल लहलहाने लगी है। धान की फसल के साथ ही पशुओं के हरे चारे के लिए बोई गई चरी में भी बारिश से फायदा पहुंचा है। हालांकि, तेज बारिश से हुए जलभराव से सब्जी की फसल में नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि जलभराव रहने की स्थिति में भिंडी, नेनुआ, लौकी, अरुई समेत सब्जी की अन्य फसलों में नुकसान हो सकता है। 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
बारिश से शहर के पयागीपुर चौराहे पर हुए जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी है। यहां पर बारिश का पानी कई दुकानों के अंदर घुस गया है। इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा है। फोटो स्टेट की दुकान करने वाले सत्यवीर यादव ने बताया कि दुकान के अंदर पानी घुस जाने से मशीन खराब हो गई है। दुकानदार जलभराव की समस्या से परेशान हैं। संतोष पाठक, राजेश उपाध्याय, अरविंद मिश्र, महेंद्र कुमार, प्रदीप पाठक, मोनू दुबे, केदार, रमेश पाठक समेत कई दुकानदार बारिश से हुए जलभराव से परेशान हैं। यहां पर जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। शहर के दरियापुर मोहल्ले में बारिश के पानी से हुए जलभराव से लोग परेशान हैं। नाली चोक होने से बारिश का पानी जमा हुआ है। दरियापुर विद्युत उपकेंद्र के पास जलभराव हो जाने से लोग पानी से होकर गुजर रहे हैं। अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाने से दुकानदारों के साथ ही खरीदारी करने के लिए आने वालों की परेशानी बढ़ गई है।