{"_id":"694836769d2e70a9c108f8a2","slug":"water-released-into-the-minor-amid-incomplete-cleaning-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-146730-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधूरी सफाई के बीच माइनर में छोड़ा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधूरी सफाई के बीच माइनर में छोड़ा गया पानी
Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौली-माधवपुर माइनर की सफाई कराए बगैर छोड़ा गया पानी।
गोसाईगंज। मिश्रौली–माधवपुर–छतौना माइनर की सफाई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधूरी सफाई के बीच बृहस्पतिवार अपराह्न माइनर में पानी छोड़ दिया गया। किसान राम अभिलाष, राममूर्ति, सत्यनारायण ने बताया कि माइनर में सिल्ट व झाड़ियां होने से पानी आगे नहीं बढ़ सका। किसानों की शिकायत पर विभाग ने शुक्रवार शाम माइनर का पानी बंद कर दिया।
किसानों ने बताया कि जब तक माइनर की पूरी तरह सफाई नहीं हो जाती, पानी छोड़ा जाना उचित नहीं है। अधूरी सफाई के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। माइनर के उफनाने की आशंका भी है। ऐसी स्थिति में फसलों का नुकसान होगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद