फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   water logging

झमाझम बारिश से शहर के कई मोहल्ले बने दरिया

Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
water logging
घर में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर में रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से कई मोहल्ले दरिया बन गए। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से भारी बारिश से नाली व नाले उफना गए। सड़क के ऊपर से बह रहा पानी कई घरों में घुस गया। इसमें कुछ लोगों का सामान गंदे पानी से खराब हो गया। बरसात बंद होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज रविवार को दोपहर बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई भारी बरसात से शहर के कई मोहल्ले तालाब बन गए। नाली व नाले उफनाने से सड़क के ऊपर से पानी बहने लगा। दरियापुर मोहल्ले में नाला उफनाने से कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया। बरसात से चोपड़ा गली, कटहल वाली बाग, शास्त्रीनगर मोहल्ला समेत अन्य जगहों पर नाली-नालों का पासी कई घरों में घुस गया। गंदा पानी घुसने से घरों में कीचड़ फैल गया और अंदर रखा काफी सामान खराब हो गया। बारिश बंद होने के बाद लोग घरों की साफ-सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन

बारिश से खेत लबालब हो गए। तालाबों में भी पानी भर गया है। बरसात से धान की फसलों को फायदा पहुंचा है। हालांकि तिल, गन्ना व उड़द की फसलों को नुकसान हो रहा है। करीब एक घंटे तक हुई बरसात बंद होने के बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम तापपान 31.0 व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 22.2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्के व मध्यम बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed