फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water crisis due to low water level

अंधाधुंध जल दोहन से भविष्य में उपज सकता है संकट

Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

बारिश से प्रतिवर्ष हो रहे भूगर्भ वॉटर रीचार्ज के सापेक्ष अंधाधुंध पानी के दोहन ने जिले को संकट के मुहाने पर ला दिया है। विभिन्न उपयोगों के लिए भूगर्भ जल के अंधाधुंध दोहन से जल संकट गहराता जा रहा है। 14 में सात ब्लॉकों में रीचार्ज के सापेक्ष तीन चौथाई भूगर्भ जल का दोहन प्रतिवर्ष हो जाने से सुरक्षित पानी सिर्फ एक चौथाई ही बच पा रहा है।

विज्ञापन


इसकी वजह से भूगर्भ जल का स्तर प्रतिवर्ष घटता जा रहा है। हालांकि दो ब्लॉकों को छोड़ अभी संकट की स्थिति अन्य ब्लॉकों में नहीं पाई गई है लेकिन भूगर्भ विभाग का मानना है कि यदि दोहन और उसके सापेक्ष की स्थिति नहीं सुधरी तो जल संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन


भूगर्भ विभाग के वर्ष 2014 के आंकड़ों मुताबिक बारिश से प्रतिवर्ष भूगर्भ वॉटर रीचार्ज के सापेक्ष 13 ब्लॉकों में आठ ब्लॉकों में तीन चौथाई पानी का दोहन हो जा रहा है। इसमें लंभुआ व पीपीकमैचा टॉप पर हैं। दोनों ब्लॉकों में रीचार्ज के सापेक्ष 80 फीसदी से अधिक भूगर्भ जल का दोहन प्रतिवर्ष हो जा रहा है। अन्य छह ब्लॉकों दूबेपुर, भदैंया, अखंडनगर, मोतिगरपुर, कूरेभार व कुड़वार में 70 फीसदी ोसे अधिक भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है। रीचार्ज के सापेक्ष 30 से 20 फीसदी भूगर्भ जल ही जमीन में बचने से स्थिति भविष्य में जल संकट का संकेत दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed