फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   wall collapse, women died

पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरी, महिला की मौत

Fri, 26 Jul 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
wall collapse, women died
भदैंया (सुल्तानपुर)। कुछमुछ तकीवा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पड़ोसी की कच्ची दीवार घर के आंगन में बैठी एक बुजुर्ग महिला की पक्की दीवार पर ढह गई। पक्की दीवार के मलबे के नीचे बुजुर्ग महिला दब गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुछमुछ तकीवा गांव की रहने वाली जैबुलनिशा (70) पत्नी जब्बार अली बृहस्पतिवार की दोपहर घर के आंगन में चारपाई पर बैठी थीं। दोपहर बाद करीब ढाई बजे घर के बगल पड़ोसी की कच्ची दीवार उनके आंगन की पक्की ईंट की दीवार पर भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे जैबुलनिशा दब गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर परिवारीजनों के साथ ही गांव वाले वहां पहुंच गए। लोगों ने मलबे को हटाकर जैबुलनिशा को बाहर निकाला और उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर जैबुलनिशां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन जैबुलनिशां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed