{"_id":"5da0c0538ebc3e014757a931","slug":"visit-sultanpur-news-lko486325660","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष में 27 मेडिकल कॉलेज खोलने की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्ष में 27 मेडिकल कॉलेज खोलने की हुई घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में 27 मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा हुई। जल्द ही चिकित्सकों की कमी दूर हो जाएगी।
शहर के प्रेस क्लब में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से शुक्रवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने यह बातें कहीं। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ढाई वर्ष के कार्यकाल में अपने संकल्प पत्र के अनुसार गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा फोकस है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 13 पूर्व के मेडिकल कॉलेज तथा 14 वर्तमान समेत कुल 27 मेडिकल कॉलेजों के खोलने की घोषणा ढाई वर्षों में हुई। इनमें सात मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जल्द ही चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी भी दूर हो जाएगी। राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पीजीआई में चिकित्सकीय सुविधा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा पर संबंधित से विचार-विमर्श कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति संरक्षक मनोराम पांडेय ने की। कार्यक्रम को शहर विधायक सूर्यभान सिंह, भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरए वर्मा ने भी संबोधित किया।
सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में एमआरआई की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. वीबी सिंह, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. वीके शुक्ला, करतार केशव यादव, सरदार बलदेव सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व मनोराम पांडेय आदि मौजूद रहे।