फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vinod became state president and Vijay Prakash became state general secretary.

Sultanpur News: विनोद प्रदेश अध्यक्ष और विजय प्रकाश बने प्रदेश महामंत्री

Sun, 07 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vinod became state president and Vijay Prakash became state general secretary.
सुल्तानपुर। जागृति ब्राह्मण समाज के चुनाव में के बाद विनोद को प्रदेश अध्यक्ष और विजय प्रकाश को प्रदेश महामंत्री चुना गया है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए शुक्रवार को प्रदेश के चार जोन में चुनाव हुआ था। शनिवार को शहर के तिकोनिया पार्क व अन्य जगहों पर हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के दावेदार विनोद मिश्र को 1248 मत मिले।
विज्ञापन

लखनऊ के अमरेंद्र शुक्ल को 1241 वोट प्राप्त हुए। विनोद मिश्र सात वोट अधिक पाकर प्रदेश अध्यक्ष बने। प्रदेश महामंत्री पद के दावेदार विजय प्रकाश मिश्र को 585 और अंबेडकरनगर के मुनेंद्र शुक्ल को 523 मत प्राप्त हुए। विजय प्रकाश मुनेंद्र शुक्ल को 62 मतों से पराजित कर प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रुपेश शुक्ल ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वागत करने वालों में नवल किशोर, रमेश शर्मा, रमेश दुबे, हरीश पाठक, सत्यनारायण पांडेय, राम प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed