{"_id":"68c32fedada2f07c61073e87","slug":"villagers-suffering-from-electricity-crisis-staged-a-protest-at-the-sub-station-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-140628-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर दिया धरना
Fri, 12 Sep 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
चांदा। लंबे समय से बिजली के संकट से जूझ रहे प्रतापपुर कमैचा के ग्रामीणों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत वितरण उपखंड चांदा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने गांव में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने एक दिन पहले 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए ग्रामीणों ने अपने खर्च पर चबूतरा भी तैयार करा दिया, लेकिन बाद में पावर काॅर्पोरेशन ने ट्रांसफार्मर बदलने से इन्कार कर दिया। गांव की संध्या देवी ने बताया कि दो महीने से बिजली संकट से धान की फसल को समय से पानी नहीं मिल पाता है। केशरी प्रसाद यादव ने कहा कि 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लगभग 350 केवीए का लोड है, जिससे वह बार-बार जल जाता है। राजपति मिश्रा ने कहा कि घरों में अंधेरा रहता है और खेतों की सिंचाई ठप है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण धरना समाप्त कर घर लौट गए।
अवर अभियंता नरसिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। संवाद