फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers learn about Indian culture and organic farming

Sultanpur News: ग्रामीणों को मिले भारतीय संस्कृति व जैविक खेती के गुर

Sun, 26 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers learn about Indian culture and organic farming
सुल्तानपुर। गायत्री परिवार एवं लोक भारती के नेतृत्व में रविवार को जयसिंहपुर के गुरेगांव गोआश्रय स्थल में ग्रामीणों के सहयोग से गोसेवा, गो-संवर्धन एवं गो-संरक्षण को समर्पित सामूहिक यज्ञ किया गया। यज्ञाचार्य हनुमान सिंह ने यजमानों को वैदिक संस्कारों को अपनाने और बच्चों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राकृतिक एवं गो-आधारित कृषि अभियान के प्रांत समन्वयक डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि देसी गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है और प्राकृतिक खेती की सबसे बड़ी शक्ति है। बताया कि गोबर, गोमूत्र, बेसन, गुड़ और मिट्टी से तैयार जीवामृत खेतों की उर्वरता बढ़ाता है। रासायनिक उर्वरकों और जहरीले कीटनाशकों से बढ़ रही बीमारियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने गो-संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मयंक, विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिवम कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed