फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vikwajitpur became the winner of Sardar Patel Cup

Sultanpur News: विकवाजीतपुर बना सरदार पटेल कप का विजेता

Mon, 15 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vikwajitpur became the winner of Sardar Patel Cup
भदैया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मेला बाग खेल मैदान में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। नेवादा और विकवाजीतपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। विकवाजीतपुर सरदार पटेल कप का विजेता बना।
विज्ञापन



नेवादा की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। इसके जवाब में विकवाजीतपुर की टीम ने छह विकेट खो कर लक्ष्य को पूरा कर लिया। विकवाजीतपुर की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। 33 रनों के योगदान पर मैन ऑफ द मैच अखिलेश रहे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट मे 74 रन बनाकर 15 विकेट झटकने वाले परवेज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें अमरजीत पटेल की तरफ से साइकिल दी गई। टूर्नामेंट में सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार भी दिया गया। टूर्नामेंट में कुल 30 मैच खेले गए। निर्णायक अनिल शर्मा व अनिल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed