फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   vigilence investigation

पूर्व बीएसए के कार्यकाल की जांच करने पहुंची विजिलेंस

Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
vigilence investigation
सुल्तानपुर। पूर्व बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों, विद्यालयों की मान्यता और अन्य कार्यवाहियों की जांच करने विजिलेंस के इंस्पेक्टर बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से पूरे कार्यकाल में हुई कार्यवाहियों की जानकारी ली और संबंधित दस्तावेज भी चेक किए।
विज्ञापन

पूर्व बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह के कार्यकाल मे हुई अनियमितताओं का मुद्दा गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधानसभा में उठाया था। इस मामले को लेकर पूर्व बीएसए के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की जांच करने बृहस्पतिवार को विजिलेंस के इंस्पेक्टर सलाउद्दीन सिद्दीकी बीएसए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के वरिष्ठ सहायक करुणा शंकर मिश्र, स्टेनो जयप्रकाश तिवारी से कई मामलों की जानकारी ली। स्टेनो जयप्रकाश ने कुछ जानकारियों के लिए पूर्व बीएसए को फोन मिलाकर इंस्पेक्टर की बात भी कराई। उन्होंने कौस्तुभ कुमार के कार्यकाल में हुई विद्यालय की मान्यताओं और एडेड विद्यालयों में हुई नियुक्तियों के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनके कार्यकाल में मान्यता जैसा अहम पटल का प्रभार देख रहे लिपिक अजय प्रताप सिंह के मृतक आश्रित नियुक्ति के संबंध में जानकारी ली। विजिलेंस इंस्पेक्टर को बताया गया कि अजय प्रताप की नियुक्ति पूर्व बीएसए रमेश यादव के समय में हुई थी। वर्तमान में अजय प्रताप प्रतापपुर कमैचा बीआरसी में तैनात हैं। बीएसए कार्यालय में पूछताछ के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर ने कोतवाली नगर जाकर लगभग एक वर्ष पूर्व हुए एफआईआर के बारे में भी जानकारी ली।

पूर्व बीएसए के संबंध में है जांच
पूर्व बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह के कार्यकाल के संबंध में जांच के लिए विजिलेंस इंस्पेक्टर आए थे। मैं बाहर था इसलिए मुलाकात नहीं हुई। मैंने कूरेभार खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र वर्मा और स्टेनो जय प्रकाश तिवारी को जांच टीम का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया था।
-संतोष कुमार सक्सेना, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed